ब्रेकिंग न्यूज़
खुटहन थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को बनाता था ठगी का शिकार, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे हिंदी पत्रकारिता दिवस: मनोज पटेल ने पत्रकारों की भूमिका को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत ओमान में समुद्र में डूबने से सरायमीर के युवक की मौत, गांव में छाया मातम बिलरियागंज में हर्षोल्लास के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज और अकीदत के साथ पेश की गई कुर्बानी घोसी में अमन और भाईचारे के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़ जनपद में ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न 28 मई से 1जून तक खराब मौसम,आंधी-तूफान एवं वज्रपात की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जारी की जनहित एडवाइजरी मासूम की अदला-बदली से मचा कोहराम: सिधारी के रेनबो हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल, परिजनों का फूटा गुस्सा घाघरा नदी में मिला लापता अधेड़ का शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घाघरा नदी में मिला लापता अधेड़ का शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Manoj Patel
(Chief editor)

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर बेलकुंडा गांव निवासी बृजेश कुमार (लगभग 50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय चंद्रबली का शव गुरुवार को दोहरीघाट स्थित घाघरा नदी में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक बुधवार सुबह से ही रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे, जिनकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे।गुरुवार को घाघरा नदी में शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान बृजेश कुमार के रूप में हुई। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बेहद साधारण और मेहनतकश व्यक्ति थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हाल ही में हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है, वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल बृजेश कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

10:16:pm