ब्रेकिंग न्यूज़
खुटहन थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को बनाता था ठगी का शिकार, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे हिंदी पत्रकारिता दिवस: मनोज पटेल ने पत्रकारों की भूमिका को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत ओमान में समुद्र में डूबने से सरायमीर के युवक की मौत, गांव में छाया मातम बिलरियागंज में हर्षोल्लास के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज और अकीदत के साथ पेश की गई कुर्बानी घोसी में अमन और भाईचारे के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़ जनपद में ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न 28 मई से 1जून तक खराब मौसम,आंधी-तूफान एवं वज्रपात की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जारी की जनहित एडवाइजरी मासूम की अदला-बदली से मचा कोहराम: सिधारी के रेनबो हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल, परिजनों का फूटा गुस्सा घाघरा नदी में मिला लापता अधेड़ का शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिलरियागंज में हर्षोल्लास के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज और अकीदत के साथ पेश की गई कुर्बानी

बिलरियागंज में हर्षोल्लास के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज और अकीदत के साथ पेश की गई कुर्बानी

Manoj Patel
(Chief editor)

बिलरियागंज के ईदगाह में बृहस्पतिवार को प्रातः काल 6:00 बजे हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज पढ़ी गई और तत्व पश्चात लोगों ने अकीदत के साथ अल्लाह के सामने कुर्बानियां पेश की। बृहस्पतिवार को प्रातः काल स्थानीय ईदगाह के प्रांगण में 6:00 बजे ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने का समय रखा गया था 5:00 बजे से ही लोग दूर-दूर से नमाज पढ़ने के लिए आ रहे थे जैसे ही 6:00 बजे ईदगाह प्रांगण में नमाज पढ़ने वाले मौलाना साहब मोइनुद्दीन गाजी ने नमाज पढ़ाई नमाज के बाद लोगों को बताया कि कुर्बानी अल्लाह की सुन्नत है। इसे पेश करना मुसलमान के ऊपर फर्ज है इसलिए अधिक से अधिक लोग कुर्बानियां करें और अपने रिश्तेदारों दोस्तों तथा पड़ोसियों में कुर्बानी का गोश्त बाट कर लोगों को भी बकरा ईद मनाने में सहयोग करें। इस मौके पर थाना अध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा मय फोर्स के साथ सुरक्षा की दृष्टि से कदम-कदम पर महिला व पुरुष पुलिस फोर्स को तैनात करके खुद लोगों पर निगाहें जमाए हुए थे। कानून व्यवस्था बनाने के लिए सीईओ सगड़ी व तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार सगड़ी क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे।उन लोगों ने भी बिलरियागंज ईदगाह के पास आकर मौके का जायजा लिया। नमाज पढ़ने के बाद लोग एक दूसरे को गले से गले मिलकर बधाइयां दिए तथा अपने-अपने घर रवाना होकर कुर्बानी की और एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाए। बकरीद की नमाज मोइनुद्दीन गाजी ने पढाया तथा नमाज से पहले मोहम्मद जैद, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद दानिश, मिर्जा आतिफ, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आरिफ आदि लोग अल्लाह हू अकबर अल्लाह हू अकबर अल्लाह हू अकबर, ला इलाह इल्लल्लाह। अल्लाह हू अल्लाहू अकबर अल्लाह हू अकबर ईदगाह प्रांगण के वातावरण में गूंज रहे थे। जहां सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष बिलरियागंज कदम-कदम पर पुलिस तैनात किए थे वही एल आई ओ डिपार्ट भी जगह-जगह पर अपनी ड्यूटी निभा रहा था।

10:17:pm