हिंदी पत्रकारिता दिवस: मनोज पटेल ने पत्रकारों की भूमिका को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार हितों के प्रति समर्पण की सराहना,हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मनोज पटेल सम्पादक ने देशभर के पत्रकारों, मीडिया कर्मियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकार अपनी निर्भीक कलम, निष्पक्ष सोच तथा सत्य के प्रति अटूट समर्पण के माध्यम से समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं मनोज पटेल ने कहा कि पत्रकारों का योगदान केवल समाचारों के प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि वे जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके समर्पण और संघर्षशीलता को नमन किया। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों की आन, बान, शान और स्वाभिमान की रक्षा करना तथा उनकी जायज मांगों और अधिकारों के लिए हमेशा एकजुट होकर खड़ा रहना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पत्रकार समाज की आवाज हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज के दौर में भी पत्रकारों की निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
. मनोज पटेल
(सम्पादक)