ब्रेकिंग न्यूज़
बेटी की शादी के लिए लाई रकम पर टप्पेबाजों ने मारा हाथ, महिला से नकदी-जेवर लेकर फरार भ्रामक खबर से नाराज धरनारत लोगों ने फूंकी अखबार की प्रतियां विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर छित्तेपुर में आमरण अनशन जारी खाकी वर्दी फिर सवालों के घेरे में, महिला सभासद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली *जमीन विवाद को लेकर मारपीट व धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, निकाह से किया इनकार प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेताराम में कानून व्यवस्था तार-तार हर तीन महीने में बड़ी वारदात सवालों के घेरे में थाना प्रभारी कब होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेताराम में कानून व्यवस्था तार-तार हर तीन महीने में बड़ी वारदात सवालों के घेरे में थाना प्रभारी कब होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेताराम में कानून व्यवस्था तार-तार हर तीन महीने में बड़ी वारदात सवालों के घेरे में थाना प्रभारी कब होगी कार्रवाई

Shubham Mali
(journalist)

संपादक शुभम माली  

जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में अपराधों की बढ़ती बाढ़ ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है, लेकिन स्थानीय पुलिस की कार्यशैली अब भी सवालों के घेरे में है। आंकड़ों के विश्लेषण से एक चौंकाने वाला पैटर्न सामने आया है—मौजूदा थाना प्रभारी द्वारा 7 अक्टूबर 2025 को कार्यभार संभालने के बाद से, क्षेत्र में लगभग हर तीन महीने के अंतराल पर एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात हो रही है। बावजूद इसके, पुलिस की सुस्ती और सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

केस 1: डॉक्टर सुनील राजभर की संदिग्ध मौत (16 जनवरी)

थाना प्रभारी के कार्यकाल की पहली बड़ी चुनौती 16 जनवरी को सामने आई, जब बरजी गांव में 28 वर्षीय सुनील राजभर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पिलर से लटका मिला। सुनील गांव में ही अपनी डिस्पेंसरी चलाते थे।

साजिश की आशंका: परिजनों का आरोप है कि रात 12 बजे किसी ने फोन कर उन्हें घर से बुलाया था।

पुलिस की थ्योरी: अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने मामले को संदिग्ध बताया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी यह गुत्थी सुलझ नहीं सकी है।

केस 2: दूल्हे आजाद बिंद की हत्या (1 मई)

ताजा मामला 1 मई की देर शाम का है, जिसने पुलिसिया गश्त के दावों की पोल खोल दी। बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की अपाची सवार नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब क्षेत्र में ‘हाई अलर्ट’ और सुरक्षा के दावे किए जा रहे थे।

अपराध का पैटर्न और पुलिस की विफलता:

घटना की तिथि वारदात का स्वरूप पुलिस का एक्शन

07 अक्टूबर 2025 वर्तमान थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण –

16 जनवरी 2026 डॉक्टर सुनील राजभर की संदिग्ध मौत जांच जारी (अभी तक खुलासा नहीं)

01 मई 2026 दूल्हे आजाद बिंद की सरेआम हत्या अपराधी फरार, इलाके में आक्रोश

प्रशासनिक चुप्पी पर उठते गंभीर सवाल

खेतासराय की जनता अब सीधे तौर पर थाना प्रभारी की जवाबदेही तय करने की मांग कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं?

क्या पुलिस की ‘खुफिया तंत्र’ और ‘बीट गश्त’ पूरी तरह फेल हो चुकी है?

हर तीन महीने में हो रही वारदातों के बावजूद प्रभारी पर अब तक कोई विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

क्या प्रशासन किसी और बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?

जनता में भारी आक्रोश

लगातार हो रही इन हत्याओं और संदिग्ध मौतों से क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस केवल घटना के बाद ‘जांच’ का आश्वासन देती है, लेकिन धरातल पर अपराध रोकने में नाकाम है। खेतासराय को अब कोरे आश्वासनों की नहीं, बल्कि ठोस सुरक्षा और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की दरकार है।

10:52:am