*जमीन विवाद को लेकर मारपीट व धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

*जमीन विवाद को लेकर मारपीट व धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर*
जौनपुर। जनपद थाना खुटहन क्षेत्र के ग्राम धमौर ख़ास गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम निवासी जावेद शाह ने आरोप लगाया है कि दिनांक 4 मई 2026 को लगभग दोपहर 3 बजे उसके पड़ोसी तौकीर, शादाब पुत्र बरकतुल्ला हुसनारा पुत्री बरकतुल्ला ,मुनीशा पुत्री बरकतुल्ला सहित अन्य लोगों ने उसके घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि यह विवाद जमीन को लेकर चल रहा है और आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।