पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
खुटहन (जौनपुर) थाना खुटहन व बदलापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान हत्या के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह हमराहियों के साथ तिघरा तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि एक संदिग्ध बदमाश भागते हुए खुटहन की ओर आ रहा है। घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई और वह गिर पड़ा।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान विकास यादव पुत्र रामसुभाव निवासी मोजीपुर, थाना खुटहन के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस,खोखा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद
हुई।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।वह हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है