ब्रेकिंग न्यूज़
सरायमीर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कार्पियो टक्कर में दो युवकों की मौत, चालक हिरासत में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के विकास खंड खुटहन क्षेत्र के बड़नपुरग। गांव के 55 साल से पार्टी की जमीन पर दबंगों का कब्जा उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के शांति भंग में 5 वारंटी गिरफ्तार मदरसतुल इस्लाह के उर्दू विभाग में छात्र पत्रिका "गुंचा" का लोकार्पण मोहर्रम की चौथी तारीख पर निकले जुलूस, जनाबे अली असगर (अ.स.) की शहादत का हुआ मार्मिक तज़किरा फर्जी वरासत कर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, धोखाधड़ी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दहेज हत्या मामले में वांछित सास गिरफ्तार, ग्रामीणों ने उठाए घटना पर सवाल उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र ग्राम सभा अशरफपुर का मामला है राजस्व विभाग से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 25 हजार रुपये से अधिक धनराशि वापस दिलाने में सरायमीर पुलिस को सफलता। दो मुहर्रम पर सरायमीर में निकला शबीह-ए-जुलजनाह व अलम का जुलूस, कर्बला के पैगाम को किया याद

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के विकास खंड खुटहन क्षेत्र के बड़नपुरग। गांव के 55 साल से पार्टी की जमीन पर दबंगों का कब्जा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के विकास खंड खुटहन क्षेत्र के बड़नपुरग। गांव के 55 साल से पार्टी की जमीन  पर दबंगों का कब्जा

Shubham Mali
(journalist)

आवास स्वीकृत होने के बावजूद बेघर हैं मुसहर परिवार 

संवाददाता शुभम माली

खुटहन जौनपुर। विकास खंड खुटहन क्षेत्र के बड़नपुर गांव में अनुसूचित जनजाति मुसहर समुदाय के परिवारों को वर्ष 1972 में कृषि एवं आवासीय उपयोग के लिए पट्टे की जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन 55 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें भूमि पर वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका है। इससे पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार आवंटित भूमि का नाम खतौनी में दर्ज है, लेकिन दबंगों के कब्जे के चलते लाभार्थी अपनी जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि मुसहर बिरादरी की मनीता पत्नी अजय और पूनम पत्नी तुलसु के नाम मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो चुका है, लेकिन जमीन पर कब्जा न होने के कारण वे आज तक अपना घर नहीं बनवा सकी हैं। दोनों परिवार आज भी अस्थायी और असुरक्षित आवासों में रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से तहसील, ब्लॉक और राजस्व विभाग के अधिकारियों के यहां गुहार लगाई जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। उनका आरोप है कि कई बार शिकायतों और प्रार्थना पत्रों के बावजूद कब्जा दिलाने की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रही।

मामला सामाजिक न्याय और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से भी जुड़ा हुआ है। जब लाभार्थियों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं और आवास भी स्वीकृत हो चुका है, तब उन्हें भूमि पर कब्जा न मिलना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों से तत्काल मौके की जांच कराकर पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने की मांग की है, ताकि वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मुसहर परिवार अपने आवास का सपना साकार कर सकें। रिप

05:58:pm