उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र पुलिस की बड़ी कामयाबी चोरी की मोटरसाइकिल नगदी बरामद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, 01 आरोपी गिरफ्तार; कब्जे से चोरी का सामान, नगदी व मोटरसाइकिल बरामद
रिपोर्टर शभम सैनी
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम (उ0नि0 जयकृष्ण यादव मय हमराह) द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है।
घटना एवं कार्रवाई का विवरण:
आज दिनांक 31.07.2026 को थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा रसूलपुर पटैला रोड के पास से संबंधित धारा (भारतीय न्याय संहिता की धारा 305) से संबंधित वांछित आरोपी रामलेस उर्फ मनोज को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए जेवरात, मोबाइल, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर माननीय न्यायालय भेजा गया।