सप्ताह में दूसरी बार जला 250 केवीए का ट्रांसफार्मर, बाजार की बिजली ठप

सप्ताह में दूसरी बार जला 250 केवीए का ट्रांसफार्मर, बाजार की बिजली ठप
संवादाता मोहम्मद ताज
खुटहन (जौनपुर) गौसपुर बाजार में लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर सप्ताह भर के भीतर दूसरी बार जल गया। इससे पूरी बाजार की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बाजार में तीन दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद विभाग ने गत रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया था, लेकिन वह भी मंगलवार। को जल गया। लगातार दूसरी बार ट्रांसफार्मर खराब होने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि कारोबार और दैनिक कार्य प्रभावित न हों।