ब्रेकिंग न्यूज़
सरायमीर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार जौनपुर...एसपी कार्यालय के पास युवती ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या का प्रयास* *जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर बीएचयू वाराणसी रेफर 15 अगस्त को होगा NEET UG 2026 प्रतिभा सम्मान समारोह गुमशुदा की तलाश जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र में महिलाओं को झांसे में लेकर आभूषण उड़ाने की दो घटनाओं सामने आई है सरायमीर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में बंदे मातरम व स्वतंत्रता दिवस के नारे लगाए गए गोकशी की सूचना पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक आरोपी घायल चार दिन से लापता 70 वर्षीय व्यक्ति का कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला शव छत से गिरकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर...एसपी कार्यालय के पास युवती ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या का प्रयास* *जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर बीएचयू वाराणसी रेफर

जौनपुर...एसपी कार्यालय के पास युवती ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या का प्रयास*  *जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर बीएचयू वाराणसी रेफर

Mohammed Taj Shah
(District bureauchief Jaunpur)

जौनपुर। गुरुवार दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास न्यान न मिलने का आरोप लगाते हुए युवती ने जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। 

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी महिमा तिवारी उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री रमेश चंद तिवारी ने आरोप लगाया कि गुरुवार को वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने गई थी। न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए उसने आवेश में आकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जैसे ही यह जानकारी लाइन बाजार थाना पुलिस को हुई तुरंत पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवा दिया। यह भी बताया जा रहा है कि लगभग दो माह पूर्व इसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया था।जबकि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिमा तिवारी ने खुटहन थाना क्षेत्र के अशोक यादव नामक व्यक्ति के विरुद्ध भी दुष्कर्म किए जाने की बात कही जा रही है। युवती लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित टीचर कॉलोनी में रहकर पढ़ाई करती है।अब मामले में आगे क्या सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकार नगर गोल्डी गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल जाने। पुलिस द्वारा युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

इस प्रकरण को लेकर लाइन बाजार थाना प्रभारी के के सिंह ने दूरभाष पर बताया कि घटना में कार्रवाई को किया जा चुका है। खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने मामले को लेकर बताया कि कुछ दिन पहले अशोक यादव के विरुद्ध आरोप लगाया गया था कि लाइन बाजार थाना पर लिखे गए मुकदमा उठा लेने के लिए धमकी दे रहा है। इस आरोप को लेकर भी मुकदमा लिखा गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है

09:59:pm