बारी गांव में मातम: कमरे में फंदे से लटका मिला माला-फूल विक्रेता, परिवार में कोहराम

बारी गांव में मातम: कमरे में फंदे से लटका मिला माला-फूल विक्रेता, परिवार में कोहराम
*जौनपुर।* गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 45 वर्षीय माला-फूल विक्रेता बबलू माली का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि कमरे का दरवाजा बंद था। इसी दौरान बबलू के बेटे ने दीवार में बने एक छेद से अंदर देखा तो पिता का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलने पर गौराबादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।