ब्रेकिंग न्यूज़
सरायमीर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार जौनपुर...एसपी कार्यालय के पास युवती ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या का प्रयास* *जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर बीएचयू वाराणसी रेफर 15 अगस्त को होगा NEET UG 2026 प्रतिभा सम्मान समारोह गुमशुदा की तलाश जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र में महिलाओं को झांसे में लेकर आभूषण उड़ाने की दो घटनाओं सामने आई है सरायमीर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में बंदे मातरम व स्वतंत्रता दिवस के नारे लगाए गए गोकशी की सूचना पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक आरोपी घायल चार दिन से लापता 70 वर्षीय व्यक्ति का कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला शव छत से गिरकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

छत से गिरकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohammad Yasir
(journalist)

सरायमीर/आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली खुर्द गांव निवासी ढाई वर्षीय मासूम मोहम्मद सफान की छत से गिरकर घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

जानकारी के अनुसार कोरौली खुर्द निवासी इम्तियाज अहमद का ढाई वर्षीय पुत्र मोहम्मद सफान अपनी मां के साथ अपने नाना एजाज अहमद के घर ग्राम बस्ती, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ गया हुआ था। रविवार, 9 अगस्त 2026 को करीब शाम पांच बजे मासूम घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बच्चे के छत से गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत्यु की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मासूम की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया।

09:58:pm