ब्रेकिंग न्यूज़
सरायमीर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार जौनपुर...एसपी कार्यालय के पास युवती ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या का प्रयास* *जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर बीएचयू वाराणसी रेफर 15 अगस्त को होगा NEET UG 2026 प्रतिभा सम्मान समारोह गुमशुदा की तलाश जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र में महिलाओं को झांसे में लेकर आभूषण उड़ाने की दो घटनाओं सामने आई है सरायमीर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में बंदे मातरम व स्वतंत्रता दिवस के नारे लगाए गए गोकशी की सूचना पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक आरोपी घायल चार दिन से लापता 70 वर्षीय व्यक्ति का कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला शव छत से गिरकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चार दिन से लापता 70 वर्षीय व्यक्ति का कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला शव

चार दिन से लापता 70 वर्षीय व्यक्ति का कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला शव

Mohammad Yasir
(journalist)

सरायमीर/आजमगढ़। थाना सरायमीर क्षेत्र के चकिया इब्राहिमपुर (पदरसापार) गांव में चार दिन से लापता 70 वर्षीय व्यक्ति का शव सोमवार सुबह गांव के कब्रिस्तान में शीशम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान समारु पुत्र हंसराज निवासी चकिया इब्राहिमपुर मदरसा पर, थाना सरायमीर के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार समारु 7 अगस्त 2026 की रात करीब आठ बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार 10 अगस्त की सुबह करीब सात बजे ग्रामीण शौच के लिए निकले तो कब्रिस्तान में शीशम के पेड़ पर समारु का शव लैलून की रस्सी के फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मृतक के पुत्र हवलदार के प्रार्थना पत्र पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। करीब 10 दिन पहले भी वह घर से चले गए थे, जिन्हें परिजनों ने तलाश कर वापस लाया था। बताया गया कि लगभग एक माह पूर्व उन्होंने घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटकने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने देखकर रस्सी काट दी थी।

मृतक के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। तीन पुत्रों व पुत्री का विवाह हो चुका है। परिवार मजदूरी कर जीवन-यापन करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

09:58:pm