दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

निजामाबाद, आजमगढ़:थाना निजामाबाद क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप है।
वादिनी सबनम पत्नी अल्ताफ अहमद निवासी पठान टोला सरायमीर ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री साहेवा की शादी 20 नवम्बर 2022 को अफताब अहमद निवासी हुसैनाबाद थाना निजामाबाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।
आरोप के अनुसार 03 अप्रैल 2026 को अफताब अहमद (पति), सादिका (सास), एकलाख (जेठ), असफाक (जेठ) व तब्बू (ननद) ने मिलकर साहेवा की हत्या कर शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
पुलिस ने 05 अप्रैल 2026 को मुख्य अभियुक्त अफताब अहमद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों सादिका, एकलाख, असफाक व तब्बू की तलाश जारी है।