साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 25 हजार रुपये से अधिक धनराशि वापस दिलाने में सरायमीर पुलिस को सफलता।

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 25 हजार रुपये से अधिक धनराशि वापस दिलाने में सरायमीर पुलिस को सफलता।
संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
सरायमीर थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए उसके खाते में ₹25,146.08 की धनराशि वापस कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र गौतम पुत्र मग्गन राम निवासी शेरवां, थाना सरायमीर के साथ फेसबुक पर उनके मित्र के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी के माध्यम से साइबर ठगी की गई थी। आरोपी ने विभिन्न समस्याओं का हवाला देकर उनसे कुल ₹1,48,000 रुपये ठग लिए थे।
ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23101260013430 दिनांक 21 जनवरी 2026 को दर्ज होने के बाद थाना सरायमीर की साइबर हेल्प डेस्क ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बैंक और नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल ₹49,741.57 रुपये की धनराशि होल्ड करा दी गई।
इसके बाद एमआरएम पोर्टल एवं न्यायालय के आदेश के माध्यम से दिनांक 16 जून 2026 को पीड़ित के खाते में ₹4,081.08 एवं ₹21,065 रुपये, कुल ₹25,146.08 रुपये वापस करा दिए गए।
इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक नीरज गौड़, कांस्टेबल सोनू कुमार गुप्ता, कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव एवं महिला कांस्टेबल ममता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।