ब्रेकिंग न्यूज़
सरायमीर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कार्पियो टक्कर में दो युवकों की मौत, चालक हिरासत में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के विकास खंड खुटहन क्षेत्र के बड़नपुरग। गांव के 55 साल से पार्टी की जमीन पर दबंगों का कब्जा उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के शांति भंग में 5 वारंटी गिरफ्तार मदरसतुल इस्लाह के उर्दू विभाग में छात्र पत्रिका "गुंचा" का लोकार्पण मोहर्रम की चौथी तारीख पर निकले जुलूस, जनाबे अली असगर (अ.स.) की शहादत का हुआ मार्मिक तज़किरा फर्जी वरासत कर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, धोखाधड़ी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दहेज हत्या मामले में वांछित सास गिरफ्तार, ग्रामीणों ने उठाए घटना पर सवाल उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र ग्राम सभा अशरफपुर का मामला है राजस्व विभाग से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 25 हजार रुपये से अधिक धनराशि वापस दिलाने में सरायमीर पुलिस को सफलता। दो मुहर्रम पर सरायमीर में निकला शबीह-ए-जुलजनाह व अलम का जुलूस, कर्बला के पैगाम को किया याद

फर्जी वरासत कर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, धोखाधड़ी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी वरासत कर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, धोखाधड़ी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Mohammad Yasir
(journalist)

फर्जी वरासत कर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, धोखाधड़ी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने फर्जी वरासत दर्ज कर भूमि के अवैध बैनामे और धोखाधड़ी के एक चर्चित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, मृतक नसीम अहमद की संपत्ति से जुड़े उत्तराधिकार अभिलेखों में कथित रूप से कूटरचना कर उनकी पत्नी नसरीन एवं बच्चों के वैधानिक अधिकारों की अनदेखी की गई थी। आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में भ्रामक तथ्यों के आधार पर फर्जी वरासत दर्ज कराई गई और बाद में भूमि का बैनामा कर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया।

इस संबंध में सफुद्दीन पुत्र हकीमुद्दीन निवासी नन्दाव, थाना सरायमीर की शिकायत पर थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 474/2025 दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए, जिनके आधार पर अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई। इसके बाद पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 जून 2026 को उपनिरीक्षक राजकुमार यादव एवं उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त अब्दुल फहद कादनपट्टी मोड़ पर मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त अब्दुल फहद (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नसीम निवासी राजापुर सिकरौर, थाना सरायमीर को शाम 7:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी वर्ष 2019 में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

06:04:pm