ब्रेकिंग न्यूज़
सरायमीर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार जौनपुर...एसपी कार्यालय के पास युवती ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या का प्रयास* *जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर बीएचयू वाराणसी रेफर 15 अगस्त को होगा NEET UG 2026 प्रतिभा सम्मान समारोह गुमशुदा की तलाश जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र में महिलाओं को झांसे में लेकर आभूषण उड़ाने की दो घटनाओं सामने आई है सरायमीर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में बंदे मातरम व स्वतंत्रता दिवस के नारे लगाए गए गोकशी की सूचना पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक आरोपी घायल चार दिन से लापता 70 वर्षीय व्यक्ति का कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला शव छत से गिरकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Mohammad Yasir
(journalist)

सरायमीर, आजमगढ़। थाना सरायमीर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को पवई लाडपुर निवासी महिला की नाबालिग पुत्री रोज की तरह कम्पोजिट विद्यालय पवई लाडपुर पढ़ने गई थी। आरोप है कि करीब 11:30 बजे वह अपना बैग विद्यालय में रखकर शौचालय जाने के बहाने बाहर निकली और वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी हुई कि अजूबा पुत्र स्व. निर्गुन निवासी पवई लाडपुर उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।

मामले में पुलिस ने 11 अगस्त को मु0अ0सं0 201/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार 15 अगस्त को उपनिरीक्षक पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपी की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नन्दाव मोड़ स्थित चाय की दुकान के पास से आरोपी अजूबा को करीब 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, कांस्टेबल अंकुर सिंह और महिला कांस्टेबल संजू सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

09:56:pm