ब्रेकिंग न्यूज़
निजामाबाद थाने में न्याय न मिलने से आहत विधवा महिला के जहरीला पदार्थ खाने का आरोप, हालत बिगड़ने पर मंडलीय अस्पताल रेफर बारी गांव में मातम: कमरे में फंदे से लटका मिला माला-फूल विक्रेता, परिवार में कोहराम नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, कुरियावां मोड़ से पुलिस ने दबोचा सड़क किनारे झाड़ियों का अंबार, कोरौली खुर्द में टूटी पुलिया बनी हादसों का सबब चितारा गांव पहुंचा RUC का प्रतिनिधिमंडल, परिवार को कानूनी मदद का भरोसा पुलिस ने चेन स्नेचिंग मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹5,240 नकद बरामद पुलिस ने चोरी/प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की नियमित नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सीरत क्विज के 69 छात्रों को मिला पुरस्कार, बच्चों की तरबियत पर दिया जोर भाजपा मंडल अध्यक्ष को सरेआम जान से मारने की धमकी

पुलिस ने चेन स्नेचिंग मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹5,240 नकद बरामद

Mohammad Yasir
(journalist)

सरायमीर, आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चेन बेचकर मिले रुपये में से ₹5,240 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास एक महिला के गले से अज्ञात व्यक्ति चेन छीनकर फरार हो गया था। महिला की तहरीर पर सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

18 सितंबर को उपनिरीक्षक अनुज कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कोलपुर कुशहां नहर पुलिया के आगे लाहीडीह जाने वाले मार्ग से अनूप यादव (19) पुत्र सुरेन्द्र यादव उर्फ जितेन्द्र यादव, निवासी कोटवा, थाना रानी की सराय को करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी प्रिंस चौहान और चन्द्रेश यादव के साथ मिलकर महिला से चेन छीनी थी। तीनों ने चेन को एक राहगीर को ₹60 हजार में बेच दिया और रकम आपस में बांट ली। पुलिस ने अनूप के हिस्से के ₹5,240 बरामद किए हैं। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के दोनों साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

09:19:pm