ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में ससुराल में युवक ने लगाई फांसी इलाके में फैली सनसनी “जौनपुर में अनोखी शादी: कार्ड में सड़क सुरक्षा का संदेश, QR कोड से शगुन भेजने की सुविधा निजामुद्दीनपुर में आयतुल्लाह खामनाई की याद में मजलिस आयोजित उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के संघर्ष से सफलता तकः पिता के साए के बिना भी बेटे ने रचा इतिहास जौनपुर खुटहन दहेज हत्या मामले में सास ससुर गिरफ्तार सरायमीर अनंत अंबानी जन्मदिन के मौके चश्मा महल कि तरफ से निशुल्क हेलमेट वितरण अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम जमालुद्दीनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रोजी बानो के रूप में हुई है 30 बीघा गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

निजामुद्दीनपुर में आयतुल्लाह खामनाई की याद में मजलिस आयोजित

निजामुद्दीनपुर में आयतुल्लाह खामनाई की याद में मजलिस आयोजित

Mohammad Yasir
(journalist)

निजामुद्दीनपुर इमामबाड़ा में शहीद आयतुल्लाह सैय्यद अली खामनाई की शहादत के चालीसवें के मौके पर अंजुमन अज़ाए हुसैन की ओर से मजलिस व राहे हक़ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ कारी मोहम्मद जुहैश रिज़वी ने कुरआन पाक की तिलावत से किया। 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आयतुल्लाह सैय्यद अली खामनाई केवल एक सियासी नेता नहीं थे, बल्कि इस्तेक़ामत, सब्र और अपने उसूलों पर डटे रहने की मिसाल थे। उन्होंने दबाव, पाबंदियों और मुख़ालिफ़त के बावजूद अपने मौक़िफ़ से पीछे हटना गवारा नहीं किया। 

मौलाना गुलाम हुसैन मट्टू ने कहा कि आयतुल्लाह खामनाई हमेशा यह पैग़ाम देते थे कि क़ौमों की इज़्ज़त सर झुकाने में नहीं, बल्कि सर उठा कर जीने में है। उनके खुत्बों में अक्सर मज़लूमों के हक़ की आवाज़ बुलंद होती थी। 

मुफ्ती अरशद फ़ारूक़ी ने कहा कि उनकी शख़्सियत का अहम पहलू सादगी और इबादत था। राजनीति की ऊँचाइयों पर पहुंचने के बावजूद उन्होंने खुद को अवाम से अलग नहीं किया। डॉ. जावेद अख्तर ने कहा कि मुश्किल हालात में उनका लहजा नरम, लेकिन इरादा मजबूत रहता था, इसी वजह से उन्हें सभी तबकों में सम्मान मिलता था। 

मौलाना अबू ज़फ़र इस्लाही ने कहा कि उनकी शहादत केवल एक व्यक्ति की जुदाई नहीं, बल्कि एक दौर के समाप्त होने का एहसास है। इतिहास गवाह है कि अपने उसूलों के लिए कुर्बानी देने वालों का नाम हमेशा रोशन रहता है। 

इसके अलावा मौलाना सैय्यद सुल्तान, मौलाना मोहम्मद मेहदी, मौलाना मज़ाहिर हुसैन, मौलाना अहमद अब्बास, मौलाना इकबाल हैदर, मोहम्मद अब्बास व असकरी अब्बास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ज़ीशान अली आज़मी ने किया।

05:44:pm