सरायमीर वेलफेयर सोसायटी 15 अगस्त को करेगी नीट यूजी 2026 के सफल छात्रों का सम्मान

सरायमीर वेलफेयर सोसायटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी NEET UG 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह (Felicitation Ceremony) आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक एमआर टॉवर मैरिज हॉल, मेन रोड सरायमीर (बॉम्बे ढाबा के सामने) में आयोजित होगा। सोसायटी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से समारोह में शामिल होकर सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान करना तथा अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।