ब्रेकिंग न्यूज़
निजामाबाद थाने में न्याय न मिलने से आहत विधवा महिला के जहरीला पदार्थ खाने का आरोप, हालत बिगड़ने पर मंडलीय अस्पताल रेफर बारी गांव में मातम: कमरे में फंदे से लटका मिला माला-फूल विक्रेता, परिवार में कोहराम नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, कुरियावां मोड़ से पुलिस ने दबोचा सड़क किनारे झाड़ियों का अंबार, कोरौली खुर्द में टूटी पुलिया बनी हादसों का सबब चितारा गांव पहुंचा RUC का प्रतिनिधिमंडल, परिवार को कानूनी मदद का भरोसा पुलिस ने चेन स्नेचिंग मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹5,240 नकद बरामद पुलिस ने चोरी/प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की नियमित नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सीरत क्विज के 69 छात्रों को मिला पुरस्कार, बच्चों की तरबियत पर दिया जोर भाजपा मंडल अध्यक्ष को सरेआम जान से मारने की धमकी

TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की नियमित नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की नियमित नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Mohammad Yasir
(journalist)

आजमगढ़। शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नियमित सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन 17 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ में दिया गया।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि RTE Act 2009 एवं NCTE मानकों के अनुसार सहायक अध्यापक पद के लिए TET/CTET अनिवार्य न्यूनतम योग्यता है। जनपद के शिक्षामित्रों ने इस पात्रता को पूरा कर लिया है। संगठन ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नियमित सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त करने की मांग की।

संगठन ने ज्ञापन में उत्तराखंड मॉडल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां TET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नियमित सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति दी जा चुकी है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। कहा गया कि शिक्षामित्र पिछले 25-26 वर्षों से बेसिक शिक्षा में अल्प मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं और अब पात्रता की अंतिम शर्त भी पूरी कर चुके हैं।

इसके अलावा गैर-TET शिक्षामित्रों को विभागीय TET परीक्षा में शामिल करने की मांग भी उठाई गई, ताकि वे पात्रता पूरी कर सहायक अध्यापक पद के लिए योग्य हो सकें।

इस दौरान जिला महासचिव अशोक कुमार यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल मैदान, जिला सचिव संतोष यादव, जिला प्रवक्ता भानु लाल, जिला संगठन मंत्री किशोरी लाल, जिला प्रभारी संजय गुप्ता, जिला सहायक मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार तथा जिला मंत्री छाया यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

09:18:pm