ब्रेकिंग न्यूज़
निजामाबाद थाने में न्याय न मिलने से आहत विधवा महिला के जहरीला पदार्थ खाने का आरोप, हालत बिगड़ने पर मंडलीय अस्पताल रेफर बारी गांव में मातम: कमरे में फंदे से लटका मिला माला-फूल विक्रेता, परिवार में कोहराम नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, कुरियावां मोड़ से पुलिस ने दबोचा सड़क किनारे झाड़ियों का अंबार, कोरौली खुर्द में टूटी पुलिया बनी हादसों का सबब चितारा गांव पहुंचा RUC का प्रतिनिधिमंडल, परिवार को कानूनी मदद का भरोसा पुलिस ने चेन स्नेचिंग मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹5,240 नकद बरामद पुलिस ने चोरी/प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की नियमित नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सीरत क्विज के 69 छात्रों को मिला पुरस्कार, बच्चों की तरबियत पर दिया जोर भाजपा मंडल अध्यक्ष को सरेआम जान से मारने की धमकी

पुलिस ने चोरी/प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी/प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Mohammad Yasir
(journalist)

सरायमीर, आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के टेवखर गांव में चोरी और प्रेम प्रसंग के संदेह में एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जवाहिर उर्फ विनोद राजभर (32) पुत्र स्व. हंसराज राजभर, निवासी टेवखर राजभर बस्ती, थाना सरायमीर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर 2026 की शाम करीब सात बजे मो. तारिक (28) पुत्र अब्दुल कयूम छित्तेपुर बाजार से रंगडीह-टेवखर मार्ग होते हुए अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि टेवखर गांव की राजभर बस्ती के पास कुछ लोगों ने चोरी और प्रेम प्रसंग के शक में उसे रोक लिया। इसके बाद जवाहिर उर्फ विनोद, सचिन, सर्वेश, अप्पु, नितिन राजभर सहित कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की। मारपीट में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

मामले में तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 238/26 के तहत धारा 109(1), 115(2) और 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को उपनिरीक्षक नीरज गौड़ पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में टेवखर गांव पहुंचे। वहां जवाहिर उर्फ विनोद अपने घर पर मिला, जिसे रात करीब 10:55 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक डंडा बरामद करने की बात कही है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए अपना बयान न्यायालय में देने की बात कही।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज गौड़, उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह, हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश, कांस्टेबल मुन्दन कुमार और महिला कांस्टेबल अंजू यादव शामिल रहे।

09:18:pm