ब्रेकिंग न्यूज़
बेटी की शादी के लिए लाई रकम पर टप्पेबाजों ने मारा हाथ, महिला से नकदी-जेवर लेकर फरार भ्रामक खबर से नाराज धरनारत लोगों ने फूंकी अखबार की प्रतियां विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर छित्तेपुर में आमरण अनशन जारी खाकी वर्दी फिर सवालों के घेरे में, महिला सभासद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली *जमीन विवाद को लेकर मारपीट व धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, निकाह से किया इनकार प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेताराम में कानून व्यवस्था तार-तार हर तीन महीने में बड़ी वारदात सवालों के घेरे में थाना प्रभारी कब होगी कार्रवाई

भ्रामक खबर से नाराज धरनारत लोगों ने फूंकी अखबार की प्रतियां

भ्रामक खबर से नाराज धरनारत लोगों ने फूंकी अखबार की प्रतियां

Mohammad Yasir
(journalist)

भ्रामक खबर से नाराज धरनारत लोगों ने फूंकी अखबार की प्रतियां

दीदारगंज, आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में पांच मई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब आमरण अनशन में तब्दील हो गया है। धरने का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एहसान खान कर रहे हैं।

धरना स्थल पर मंगलवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को लेकर धरनारत लोगों ने नाराजगी जताई। अखबार में “पुलिस को देखकर धरने पर बैठे लोग भाग निकले” शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।

एहसान खान ने उक्त खबर को पूरी तरह भ्रामक और झूठा बताते हुए कहा कि धरना स्थल से कोई भी व्यक्ति नहीं भागा था। उन्होंने आरोप लगाया कि खबर प्रकाशित होने के समय न तो अखबार का कोई प्रतिनिधि मौके पर आया और न ही सही तथ्यों की जानकारी ली गई।

उन्होंने बताया कि धरना शुरू होने से पहले सरायमीर थाना के कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। उस समय धरना की तैयारियां चल रही थीं और वह नमाज पढ़ने मस्जिद गए हुए थे। कुछ देर बाद वापस धरना स्थल पर पहुंचे। इसी घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।

भ्रामक खबर के विरोध में एहसान खान ने समर्थकों के साथ धरना स्थल के पास संबंधित समाचार पत्र की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अखबार के सरायमीर संवाददाता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए संपादक को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में अखबार की प्रतियां जलाकर विरोध किया जाएगा।

10:55:am